HUM TUM AUR GHOST,WELL DONE ABBA और MITALI MITTAL VS KARAN MITTAL की रिलीज़


जय श्री राम ………… | आदरणीय मित्रो,आज हम बात करेंगे तीन फ़िल्मों की | सब से पहले तो आज के अंकीय समीकरण लें | आज का मूलांक 8 और भाग्यांक 5 है | ये दोनों उठापटक और अस्थिरता बताते हैं | अभी चलित का अंक है-9 ( धनात्मक) | इन तीनों की युति इस उठापटक और अस्थिरता को तगड़ा बना देती है | अंक1,4 और 8 वालों को आज के अंकीय समीकरण नुकसान देंगे |
HUM TUM AUR GHOST
इस फ़िल्म का अंक बनाता है-4,जो कि अनुकूल नहीं है | इस का वृहदंक है-58 | यहाँ वही अंक 5 और 8 की आज वाली युति बन रही है,जो कि शुभ नहीं है | यह बना है 6 -5-7-4 से,जो कि मिश्रित फलदायी है | फ़िल्म के एक निर्माता मारिया गरेटी का अंक है-8 | यह प्रबल अशुभ है | इस का वृहदंक है-35,जो कि निर्णयगत विषमता बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 9-8 | यह पारस्परिक खींचातानी सूचित करता है | दूसरे निर्माता अरशद वारसी का अंक है-2 | यह आज के अंकीय समीकरणों के दायरे में मानसिक अस्थिरता और इच्छाओं पर आघात बताता है | चूँकि अरशद इस फ़िल्म के नायक भी हैं,इस लिए ये अंक दोहरे प्रभाव में लागू होते हैं | निर्देशक कबीर कौशिक का अंक है-1 | यह आज के अंकों के साथ GOD FATHER PROBLEM पैदा करता है,जो कि निर्देशक,नायक और फ़िल्म के निर्माता के लिए भी अशुभ होती है | इन का वृहदंक है-37,जो कि परस्पर विरोधी अंकों से बना है | अतः इस फ़िल्म कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता संदिग्ध ही है | इस पर फ़्लॉप का ठप्पा लग सकता है |
WELL DONE ABBA
इस फ़िल्म का अंक बनाता है-8,जो कि आज के अंकीय समीकरणों के साथ विफलता-योग बनाता है | इस का वृहदंक है-44 | अंक 4 आज के अंकों से अशुभ मेल रखता है,जब कि यहाँ तो यह दोहरी भूमिका में है | यह बना है 8-3-6 से | यह कुछ पक्ष का बनता है | निर्माता बिग पिक्चर्स का अंक बनता है-2 ,जो कि इच्छाओं पर आघात बताता है | यह बना है 56-5 से | अंक 2,5 और 6 का त्रिकोण कोई ख़ास पक्ष का नहीं है | निर्देशक श्याम बेनेगल का अंक है-2 | अंक 2 के बारे में हम बात कर ही चुके हैं | यह बना है 5-6 से | इस त्रिकोण कि बात भी हम ने कर ली है | अतः यह फ़िल्म निर्माता और निर्देशक,दोनों ही के लिए तगड़ा झटका साबित हो सकती है | बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म निराश कर सकती है |
MITALI MITTAL VS KARAN MITTAL
इस फ़िल्म का अंक है-5,जो कि आज का भाग्यांक है | यह अस्थिरता योग में वृद्धि कर रहा है,मगर भाग्यांक होने के कारण पक्ष का भी है | इस का वृहदंक है-68 | यहाँ शुक्र भ्रष्ट हो गया है | अतः आर्थिक पक्ष बहुत सबल नहीं रहा है | इस का मूलांक समीकरण है 5 -8-9-2-8 | यहाँ भी आज के अनुसार अशुभ अंकों का बाहुल्य है | एक निर्माता राजीव कोरे का अंक बनता है-9,जो कि अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-36,जो कि शुभ है | यह बना है 2-7 से | दूसरे निर्माता दिनेश चुघ का अंक है-9 | यह भी शुभ ही है | इस का वृहदंक है-45 | अंक 4,5 और 9 का त्रिकोण बहुत कुछ पक्ष का बनता है | निर्देशक कारण राजदान का अंक है-4,जो कि आज के अंकों के साथ अशुभ के पाले में ही बैठता है | इस का वृहदंक है-31 | ये दोनों ही मित्र अंक हैं व आज के अंकों के साथ शुभत्व निर्मित कर रहे हैं | इस प्रकार इस फ़िल्म के पक्ष में समीकरण अधिक और विपक्ष में कम हैं | अतः यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट भले ही ना रहे,मगर सफल हो कर अपनी लागत निकाल लेगी,ऐसा लगता है |
आज बस इतना ही | अब हम अगले दो दिन ज्योतिष सम्मेलन के लिए होंगे जालंधर | वहाँ से २९ को लौटेंगे | उस के बाद फिर से आप से मुख़ातिब होंगे | तब तक के लिए आज्ञा दीजिए | …….. अब आज के आनंद की जय | ……… जय श्री राम |

टिप्पणी करे